राजस्थान सरकार ने सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए Gyan Sankalp Portal लॉन्च किया है। इस पोर्टल के माध्यम से व्यक्ति, भामाशाह कार्ड धारक और निजी एवं सार्वजनिक संगठन सरकारी स्कूलों के निर्माण और सुधार के लिए धनराशि दान कर सकते हैं। यह पोर्टल मुख्यमंत्री विद्या दान कोष के माध्यम से दान स्वीकार करता है।
नमस्कार दोस्तों, स्वागत है आपका एक और नए आर्टिकल में – इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको Gyan Sankalp Portal के बारें में विस्तारपूर्वक जानकारी देने जा रहे हैं। ज्ञान संकल्प पोर्टल से जुड़ी सभी अहम जानकारी प्राप्त करने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढे।
Gyan Sankalp Portal क्या है?
राजस्थान सरकार के लिए सीमित संसाधनों के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना हमेशा चुनौतीपूर्ण रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए यह पोर्टल शुरू किया गया है, जिससे सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों के लोगों को शिक्षा की गुणवत्ता और आधारभूत ढांचे में सुधार के लिए जोड़ा जा सके। शिक्षा विभाग ने इस पोर्टल के माध्यम से कई योजनाओं और पहलों को लागू किया है।
Gyan Sankalp Portal का उद्देश्य राज्य के सरकारी स्कूलों में वित्तीय सहायता प्राप्त करना और इसे शिक्षा के विकास के लिए उपयोग करना है। यह प्लेटफ़ॉर्म सरकारी स्कूलों की मौजूदा वित्तीय कमी को दूर करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।
Gyan Sankalp Portal Overview
पोर्टल का नाम | Gyan Sankalp Portal 2025 |
---|---|
किसके द्वारा शुरू किया गया | राजस्थान सरकार द्वारा |
उद्देश्य | माध्यमिक स्कूलों की स्थिति में सुधार करना |
लाभार्थी | राजस्थान के निवासी |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://gyansankalp.nic.in/ |
Gyan Sankalp Portal का उद्देश्य
- इस पोर्टल के माध्यम से राजस्थान के सरकारी स्कूलों में शिक्षा और आधारभूत ढांचे को बेहतर बनाने का कार्य किया जाएगा।
- दान के माध्यम से सरकारी स्कूलों को आर्थिक सहायता प्रदान कर सकते हैं।
- छात्रों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करना।
- स्कूलों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए निजी और सार्वजनिक सहयोग को बढ़ावा देना।
- दानदाताओं के लिए पारदर्शी माध्यम प्रदान करना।
Gyan Sankalp Portal की मुख्य विशेषताएँ
- इस पोर्टल में स्कूलों की आवश्यकताओं और दान के उपयोग की जानकारी वास्तविक समय (Real-Time Data) में उपलब्ध कराई जाती है।
- राज्य सरकार और निजी क्षेत्र के सहयोग से स्कूलों की वित्तीय कमी को दूर किया जाएगा।
- पोर्टल राज्य के सभी स्कूलों पर प्रभाव डालने वाले प्रोजेक्ट्स को कार्यान्वित करने की क्षमता रखता है।
- दानदाता अपनी इच्छानुसार परियोजनाओं का चयन कर सकते हैं और धन का उपयोग सुनिश्चित कर सकते हैं।
- सरल डैशबोर्ड्स के माध्यम से परियोजनाओं की प्रगति और प्रभाव की निगरानी की जा सकती है।
Gyan Sankalp Portal के लाभ
- इस पोर्टल के माध्यम से कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के तहत दान लिया जाता है।
- कोई भी व्यक्ति अपनी पसंद का स्थानीय स्कूल अडॉप्ट कर सकता है।
- मुख्यमंत्री विद्या दान कोष योजना के तहत दिए गए दान पर टैक्स छूट दी जाती है।
- सरकारी स्कूलों के लिए धन की कमी को प्रभावी ढंग से दूर किया जा सकता है।
- दान के माध्यम से सरकारी स्कूलों के आधारभूत ढांचे और शिक्षा में सुधार होगा।
आवश्यक दस्तावेज़ (Required Documents)
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- ईमेल आईडी
- मोबाइल नंबर
Gyan Sankalp Portal Registration कैसे करें?
- Gyan Sankalp Portal पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आपको ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है।
- ऑफिसियल वेबसाइट के होम पेज पर आने के बाद “Register” वाले बटन पर क्लिक करें।
- क्लिक करने के बाद अपना नाम, मोबाइल नंबर, पैन कार्ड नंबर आदि जानकारी भरें।
- उसके बाद “Request OTP” वाले बटन पर क्लिक करें।
- OTP दर्ज करें और “Submit” बटन पर क्लिक करें।
- इस प्रकार आपका रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्वक पूरा हो जाएगा।
How to adopt a school Under the Gyan Sankalp Portal?
- सबसे पहले ऑफिसियल पोर्टल पर जाएँ।
- ऑफिसियल पोर्टल पर आने के बाद स्कूल वाले लोगो पर क्लिक करें।
- क्लिक करने के बाद पने क्षेत्र और जिले का चयन करें।
- अपनी पसंद का स्कूल चुनें और “Save Proposal” वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इस प्रकार आप स्कूल को अडाप्ट कर सकते हैं।
Gyan Sankalp Portal Login कैसे करें?
- ज्ञान संकल्प पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए सबसे पहले ऑफिसियल ज्ञान संकल्प वेबसाइट पर जाएँ।
- ऑफिसियल वेबसाइट के होम पेज पर “Login” वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
- क्लिक करने के बाद उपयोगकर्ता अपना नाम और पासवर्ड दर्ज करें।
- इस प्रकार आप Gyan Sankalp Portal Login कर सकते हैं।
Donation Receipt कैसे डाउनलोड करें?
- डोनेशन रिसीप्ट डाउनलोड करने के लिये सबसे पहले ऑफिसियल पोर्टल पर लॉगिन करें।
- उसके बाद “Donation Receipt” वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
- क्लिक करने के बाद मांगी गई आवश्यक जानकारी भरें।
- इस प्रकार आप डोनेशन रिसीप्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
Donors List कैसे देखें?
- डोनर्स लिस्ट देखने के लिए सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएँ।
- ऑफिसियल वेबसाइट के होम पेज पर “Hall of Fame” वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
- डोनर्स की पूरी लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
ज्ञान संकल्प पोर्टल के अंतर्गत प्रोजेक्ट कैसे बनाएँ?
- ज्ञान संकल्प पोर्टल के अंतर्गत प्रोजेक्ट बनाने के लिए सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएँ।
- ऑफिसियल वेबसाइट होम पेज पर “Globe” वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण भरें जैसे:
- अपनी भूमिका चुनें।
- स्केल चुनें।
- क्षेत्र का चयन करें।
- कार्यान्वयन का तरीका चुनें।
- इतना करने के बाद आप अपना प्रोजेक्ट तैयार कर सकते हैं।
संपर्क जानकारी (Contact Details)
श्री दिलीप परिहार, सहायक निदेशक
संपर्क नंबर: 9001739911
यह भी पढ़ें-
1 thought on “Gyan Sankalp Portal 2025: रजिस्ट्रेशन और लॉगिन करें @gyansankalp.nic.in पर, यहां देखें पूरी प्रक्रिया”