Kisan Registration Bihar 2024: बेनिफिशियरी लिस्ट, डीबीटी बिहार पोर्टल लॉगिन प्रक्रिया और एप्लीकेशन स्टेटस करें ऐसे चेक

Kisan Registration Bihar 2024: किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने और उन्हें वित्तीय एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से केंद्र और राज्य सरकारें अलग-अलग योजनाएं शुरू करती रहती हैं। इसलिए बिहार सरकार ने भी Kisan Registration Bihar Portal लॉन्च किया है। इस पोर्टल पर किसानों को अपना रजिस्ट्रेशन करना आवश्यक है। इस पोर्टल के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी सरकारी योजनाओं का लाभ सही लाभार्थियों तक पहुंच पा रहा है या नहीं।

नमस्कार किसान भाइयों, स्वागत है आपका एक और नए आर्टिकल में इस आर्टिकल में हम आपको Kisan Registration Bihar 2024 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां देने जा रहे हैं। इस आर्टिकल के माध्यम से आप जानेंगे कि इस योजना का लाभ कैसे उठाया जा सकता है, इसके लिए आवश्यक पात्रता, लाभ, विशेषताएं और आवेदन प्रक्रिया क्या है। तो इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढे और बिहार सरकार की इस योजना का लाभ अवश्य उठायें।

Kisan Registration Bihar 2024

बिहार सरकार ने किसानों के लिए एक ऑफिसियल पोर्टल लॉन्च किया है। इस पोर्टल के माध्यम से सभी किसानों का एक डेटाबेस तैयार किया जाएगा। इस डेटाबेस का उपयोग यह सुनिश्चित करने के लिए किया जाएगा कि विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थियों तक पहुंचे। इस पोर्टल को बिहार के कृषि विभाग द्वारा संचालित किया जाता है। इस पोर्टल पर रजिस्टर्ड किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी, जो सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। यह पोर्टल किसानों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर भी बनाएगा।

Kisan Registration Bihar 2024 की मुख्य विशेषताएं

आर्टिकल का नाम Kisan Registration Bihar 2024
किसके द्वारा शुरू किया गया बिहार सरकार द्वारा
लाभार्थी बिहार राज्य के किसान
उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करना
ऑफिसियल वेबसाइट Kisan Registration Portal 
वर्ष 2024
राज्य बिहार
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन / ऑफलाइन

Kisan Registration Bihar का उद्देश्य

  • इस पोर्टल के माध्यम से किसानों का एक डेटाबेस तैयार किया जाएगा।
  • इस डेटाबेस के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे किसानों तक पहुंचाया जाएगा।
  • इस पोर्टल पर किसानों को रजिस्ट्रेशन के लिए किसी भी सरकारी कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • किसान घर बैठे रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, जिससे समय और धन की बचत होगी और प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी।
  • इस पोर्टल के माध्यम से Pradhanmantri Kisan Samman Nidhi Yojana, Jal Jivan Hariyali mission, Pradhanmantri Krishi sinchai Yojana, और Bij Anudan Yojana जैसी योजनाओं का लाभ मिलेगा।

Kisan Registration Bihar के लाभ और विशेषताएं

  1. इस पोर्टल के अंतर्गत किसानों का डेटाबेस तैयार किया जाएगा।
  2. इस पोर्टल के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थियों तक आसानी से पहुंचेगा।
  3. किसानों को रजिस्ट्रेशन के लिए सरकारी कार्यालय जाने की जरूरत नहीं होगी।
  4. रजिस्टर्ड किसानों को वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक अकाउंट में दी जाएगी।
  5. यह पोर्टल किसानों को आत्मनिर्भर बनाएगा और उनके जीवन स्तर में सुधार लाएगा।

Bihar Kisan Registration के तहत उपलब्ध योजनाएं

  • Pm Kisan Samman Nidhi Yojana
  • Jal Jeevan Hariyali Yojana
  • Pradhanmantri Krishi Sinchai Yojana
  • Digital Anudan Yojana
  • Krishi Yantikaran Yojana
  • Jaivik Kheti Anudan Yojana
  • Bij Anudan Yojana
  • Krishi Input Anudan Yojana
  • Krishi Input Rabi Yojana

पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)

  • इस पोर्टल पर आवेदन करने के लिए आपको बिहार का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
  • आवेदन करने के लिए आवेदक के पास 2 हेक्टेयर तक खेती की भूमि होनी चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • आयु प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी

DBT Bihar Portal पर पंजीकरण की प्रक्रिया

  1. रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आपको DBT बिहार की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. ऑफिसियल वेबसाइट के होम पेज पर “पंजीकरण” वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको प्रमाणन का प्रकार चुनना होगा।
  4. अपनी पहचान प्रमाणित करें।
  5. अब रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड कर दें।
  6. इतना करने के बाद “Submit” वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  7. इस प्रकार आप पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

DBT Bihar Portal पर लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • लॉगिन करने के लिए सबसे पहले आपको DBT बिहार की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट के होम पेज पर “लॉगिन करें” वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने के बाद अपनी केटेगरी के अनुसार ऑप्शन सिलेक्ट करें।
  • इतना करने के बाद लॉगिन फॉर्म में आवश्यक जानकारी भरें और “Login” वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इस प्रक्रिया के माध्यम से आप DBT Portal पर लॉगिन कर सकते हैं।

Kisan Registration Bihar की डिटेल्स देखने की प्रक्रिया 

  • Kisan Registration Bihar की डिटेल्स देखने के लिए सबसे पहले आपको DBT बिहार की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट के होम पेज पर आने के बाद, आपको “Registration Details” वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद अपनी श्रेणी सर्च केटेगरी चुनें और आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
  • आवश्यक जानकारी दर्ज करने के बाद “Search” वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।

Application Status देखने की प्रक्रिया

  • Application Status देखने के लिए सबसे पहले आपको DBT बिहार की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट के होम पेज पर आने के बाद, आपको “Application Status” वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने के बाद “Input Subsidy” वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इतना करने के बाद अपना Application Number दर्ज करें और “Search” वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।

Beneficiary List देखने की प्रक्रिया

  • Beneficiary List देखने के लिए सबसे पहले आपको DBT बिहार की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट के होम पेज पर आने के बाद “Beneficiary List” वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • उसके बाद अपना जिला, ब्लॉक, और योजना का नाम सिलेक्ट करें।
  • इतना करने के बाद “View records” वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।

यह भी पढ़ें-

Leave a Comment