Mukhyamantri Rojgar Srijan Yojana 2024: खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए 40% की सब्सिडी के साथ मिलेगा 25 लाख तक का लोन, अभी उठायें लाभ

Mukhyamantri Rojgar Srijan Yojana 2024: झारखंड राज्य के जो भी बेरोजगार नागरिक खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, किंतु अपनी आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से वह अपना व्यवसाय शुरू नहीं कर पाते। तो झारखंड सरकार ने उनके लिए Mukhyamantri Rojgar Srijan Yojana की शुरुआत की है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, इस योजना के अंतर्गत सरकार की ओर से खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। जिससे राज्य का कोई भी बेरोजगार नागरिक खुद का व्यवसाय शुरू कर सकता है।

यदि आप भी मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। तो आज के इस आर्टिकल में हम इस योजना के उद्देश्य, पात्रता, आवेदन करने की प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेज आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देने जा रहे हैं। आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़ कर आसानी से इस योजना के अंतर्गत आवेदन करके खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए लोन प्राप्त कर सकते हैं। इसलिए इस योजना का लाभ उठाने के लिए किस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।

Mukhyamantri Rojgar Srijan Yojana 2024

झारखंड राज्य के बेरोजगार युवाओं को खुद का व्यवसाय शुरू कराने के लिए मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी ने मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना को शुरू किया है। झारखंड सरकार की ओर से राज्य के अंतर्गत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में रहने वाले सभी बेरोजगारों को इस योजना के अंतर्गत लाभान्वित किया जाएगा। इस योजना के तहत सरकार की ओर से खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए 25 लाख रुपए तक का लोन प्राप्त कराया जाता है। यदि खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए आप 50,000 तक का लोन लेते हैं। तो उसके लिए आपको किसी प्रकार की कोई गारंटी देने की आवश्यकता नहीं पड़ती है।

झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई Mukhyamantri Rojgar Srijan Yojana के अंतर्गत सरकार 40% या 5,00,000 तक की सब्सिडी दी जाती है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़े वर्ग, दिव्यांगजनों और सखी मंडल की महिलाओं को ही इस योजना के अंतर्गत लाभ दिया जाएगा। सरकार की ओर से इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को खुद का वाहन खरीदने की सुविधा भी प्रदान की रहती है।

Mukhyamantri Rojgar Srijan Yojana 2024 Highlights 

योजना का नाम  Mukhyamantri Rojgar Srijan Yojana 
किसके द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी द्वारा
लाभार्थी राज्य के SC, ST, OBC, Persons with Disabilities और सखी मण्डल की औरते
लाभार्थी राज्य झारखंड
लोन राशि 25 लाख रुपए तक
आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन

Mukhyamantri Rojgar Srijan Yojana Objective 

झारखंड सरकार का Mukhyamantri Rojgar Srijan Yojana को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के बेरोजगार युवाओं को खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए आर्थिक मदद प्रदान करना है। जिससे वह खुद का व्यवसाय शुरू करके अपने जीवन में आने वाली आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पा सकें। जो लोग अपनी जिंदगी में वास्तव में कुछ करना चाहते हैं। किंतु अपनी आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से वह कुछ नहीं कर पाते हैं। तो सरकार ने ऐसे ही जरूरतमंद लोगों को खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए लोन प्रदान कराएगी। इस योजना का लाभ उठाकर वे खुद का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं, और अपने जीवन में आत्मनिर्भर एवं सशक्त बना सकते हैं।

Mukhyamantri Rojgar Srijan Yojana Features & Benefits 

Mukhyamantri Rojgar Srijan Yojana के कुछ प्रमुख लाभ और विशेषताएं हैं। जिनके बारे में हमने नीचे बताया है। इस योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ और विशेषताएं इस प्रकार हैं:-

  • मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के अंतर्गत बेरोजगार नागरिकों को खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए झारखंड सरकार की ओर से लोन प्रदान किया जाएगा।
  • झारखंड राज्य के बेरोजगार नागरिकों को खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए सरकार की ओर से 25 लाख रुपए तक का लोन दिया जाएगा।
  • इसके अलावा यदि कोई नागरिक खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए 50,000 तक का लोन लेता है। तो उसको किसी प्रकार की कोई गारंटी देने की आवश्यकता नहीं होती है।
  • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़े वर्ग, दिव्यांगजनों और सखी मंडल की महिलाओं को ही इस योजना के अंतर्गत लाभ दिया जाएगा।
  • झारखंड सरकार की ओर से लोन की राशि पर 40% या 5 लाख रुपए तक की सब्सिडी प्रदान की जाती है।
  • सरकार की तरफ से नागरिकों को खुद का वाहन खरीदने के लिए भी सुविधा प्रदान की जाएगी।
  • झारखंड सरकार की इस योजना के अंतर्गत लाभ उठाकर राज्य के युवा आत्मनिर्भर एवं सशक्त बन पाएंगे।

Mukhyamantri Rojgar Srijan Yojana Eligibility Criteria 

इस योजना के अंतर्गत आवेदन करके लाभ उठाने के लिए आपको झारखंड सरकार द्वारा निर्धारित आवश्यक पत्रताओं को पूरा करना अनिवार्य है। इस योजना के अंतर्गत आवश्यक पात्रता इस प्रकार हैं:-

  • मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना का लाभ केवल झारखंड राज्य के स्थाई निवासियों को ही दिया जाएगा। इसलिए आपको झारखंड राज्य का स्थायी निवासी होना आवश्यक है।
  • आवेदन करने के लिए आपकी उम्र 18 से 45 वर्ष के मध्य होनी अनिवार्य है।
  • मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आवेदक के परिवार की वर्षिक आय ₹5,00,000 से कम होनी अनिवार्य है।
  • इस योजना के अंतर्गत सखी मंडल की महिलायें लाभ उठा सकती हैं।

Mukhyamantri Maiya Samman Yojana 2024: झारखंड सरकार देगी 21 से 50 वर्ष की महिलाओं को ₹1000 प्रति महीना, जानें आवेदन प्रक्रिया

Mukhyamantri Rojgar Srijan Yojana Required Documents 

यदि आप Mukhyamantri Rojgar Srijan Yojana के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं तो आपके पास नीचे दिए गए निम्नलिखित दस्तावेज होने जरूरी है जो इस प्रकार हैं:-

  • आधार कार्ड / Aadhar Card
  • निवास प्रमाण पत्र / Residence Certificate
  • आय प्रमाण पत्र / Income Certificate
  • जन्म प्रमाण पत्र / Birth Certificate
  • राशन कार्ड / Ration Card
  • बैंक खाता पासबुक / Bank Account Passbook
  • मोबाइल नंबर / Mobile Number
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो / Passport Size Photo

Mukhyamantri Rojgar Srijan Yojana Apply Online Process 

यदि आप Mukhyamantri Rojgar Srijan Yojana के अंतर्गत पत्र हैं, और आप इस योजना के अंतर्गत आवेदन करके लाभ उठाना चाहते हैं। तो आवेदन करने की आसान प्रक्रिया में नीचे बताइ है।इस प्रक्रिया को फॉलो करके आप इस योजना  के अंतर्गत आसानी से आवेदन कर सकते हैं:-

  • Mukhyamantri Rojgar Srijan Yojana के अंतर्गत आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इस योजना के संबंधित कार्यालय में जाना है।
  • संबंधित कार्यालय में आपको सभी आवश्यक दस्तावेज लेकर जाना है।
  • संबंधित कार्यालय में जाकर वहां किसी अधिकारी से मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना का आवेदन फॉर्म ले लेना है।
  • आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद मांगी आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेजों की फोटो कॉपी फॉर्म के साथ अटैच कर दें।
  • एक बार अपने आवेदन फॉर्म की पुनः जांच करके वही कार्यालय में जमा कर दें।
  • इस प्रकार आसानी से आपके मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Conclusion 

दोस्तों इस आर्टिकल के माध्यम से Mukhyamantri Rojgar Srijan Yojana के बारे में सभी जानकारी साझा की है। उम्मीद करते हैं कि यह जानकारी आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। यदि इसके उपरांत भी आपके मन में कोई सवाल या शिकायत है तो आप हमें नीचे कमेंट करके बता सकते हैं। यदि आप भी झारखंड राज्य के बेरोजगार नागरिकों में से एक हैं। तो आप इस योजना के अंतर्गत आवेदन करके लाभ अवश्य उठाएं। हम आपके लिए सरकार द्वारा शुरू की गई ऐसी ही नई और लाभकारी योजनाएं अपनी वेबसाइट के माध्यम से अपडेट करते रहेंगे। धन्यवाद!

Related FAQs-

Q1. मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना का लाभ कैसे लें?

  • Mukhyamantri Rojgar Srijan Yojana का लाभ केवल झारखंड राज्य के स्थाई निवासियों को ही दिया जाएगा। इसलिए आपको झारखंड राज्य का स्थायी निवासी होना आवश्यक है।
  • आवेदन करने के लिए आपकी उम्र 18 से 45 वर्ष के मध्य होनी अनिवार्य है।
  • मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आवेदक के परिवार की वर्षिक आय ₹5,00,000 से कम होनी अनिवार्य है।
  • इस योजना के अंतर्गत सखी मंडल की महिलायें लाभ उठा सकती हैं।

यह भी पढ़ें-

Leave a Comment