Abua Awas Yojana के तहत झारखंड सरकार द्वारा खुद का पक्का मकान बनाने का मौका मिल रहा है। झारखंड सरकार ने इंदिरा गांधी योजना द्वारा प्रेरित होकर अबुआ आवास योजना शुरू की है।

गरीब व्यक्तियों के पक्के मकान बनाने के लिए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा Abua Awas Yojana की शुरू की गई है।

Abua Awas Yojana के अंतर्गत जो लोग बेघर हैं, या अभी तक कच्चे मकान में रह रहे हैं, तो सरकार द्वारा उनको 3 कमरों वाला पक्का मकान बनाने के लिए 2 लाख की आर्थिक सहायता दी जा रही है।

Abua Awas Yojana के अंतर्गत झारखंड राज्य के लगभग 8 लाख परिवारों को लाभ मिलने वाला है। जो लोग कच्चे घरों में या बेघर है तो अब उनका भी सपना पूरा होगा। 

अबुआ आवास योजना को लेकर सरकार का उद्देश्य है कि 2026 तक 8 पक्के मकान बनवाए जाएंगे। झारखंड के हर गरीब व्यक्ति को अब पक्का मकान मिलेगा। 

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको अबुआ आवास योजना की ऑफिशल वेबसाइट  https://aay.jharkhand.gov.in/ पर विजिट करना होगा।

यदि आपको ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना है तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, सरकार द्वारा जगह-जगह पर कैंप लगाकर आवेदन फार्म भरवा जाएंगे। 

आप कैंप में जाकर आवेदन फॉर्म ले सकते हैं। आवेदन फार्म में मांगी जाने वाली जानकारी ध्यान पूर्वक भरकर उसके साथ आवश्यक दस्तावेजों की फोटो कॉपी जोड़कर फॉर्म को वही जमा कर दें।

इस प्रकार आप Abua Awas Yojana के अंतर्गत आवेदन करके लाभ उठा सकते हैं। इस योजना में आप ऑनलाइन ऑफलाइन दोनों माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।