Vidhva Sahay Yojana 2024: गुजरात की विधवा महिलाओं को गुजरात सरकार देगी ₹1250 प्रति महीना, जानें आवेदन की प्रक्रिया

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Vidhva Sahay Yojana 2024: विधवा महिलाओं के कल्याण और उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए गुजरात सरकार ने विधवा सहाय योजना शुरू की है। इस योजना को गंगा स्वरूप योजना के नाम से भी जाना जाता है। यह योजना सरकार ने कमजोर वर्ग की विधवा महिलाओं को समाज में सम्मानजनक जीवन जीने के लिए और सशक्त बनाने के लिए शुरू की है।

क्योंकि आज के समय में विधवा महिलाओं को समाज में बुरी दृष्टि से देखा जाता है। इसलिए सरकार ने ऐसी महिलाओं की मदद करने के लिए और उनका आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए इस पहल की शुरुआत की है। इस योजना के तहत सरकार विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के साथ-साथ उनके सामाजिक और मानसिक सशक्तिकरण पर भी ध्यान देती है।

Vidhva Sahay Yojana Gujarat के अंतर्गत गुजरात की विधवा महिलाओं को सरकार की ओर से 1,250 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। जिससे उनके जीवन में एक नई ही रोशनी आ सकती है। इस योजना के माध्यम से सरकार धन से ही वित्तीय सहायता प्रदान नहीं करती बल्कि विधवा महिलाओं को स्वावलंबी बनने और समाज में अपनी पहचान स्थापित करने के लिए भी प्रोत्साहन देती है।

अगर अभी तक आप Vidhva Sahay Yojana के बारे में नहीं जानते हैं, तो इस आर्टिकल के माध्यम से हम इस योजना के बारे में संपूर्ण जानकारी देने जा रहे हैं। इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें, और इस योजना के लाभ, पात्रता मानदंड और आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानें-

Vidhva Sahay Yojana – Overview

योजना का नाम Vidhva Sahay Yojana
राज्य गुजरात
किसके द्वारा शुरू की गई गुजरात सरकार द्वारा
लाभार्थी गुजरात की विधवा महिलाएं
आयु सीमा 18 से 60 वर्ष तक
ऑफिशल वेबसाइट Click Here

Vidhva Sahay Yojana 2024

गुजरात सरकार ने गुजरात राज्य की विधवा महिलाओं के कल्याण में सोचते हुए विधवा सहाय योजना (गंगा स्वरूप योजना) शुरू की है। इस योजना के माध्यम से सरकार विधवा महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करती है। जिन विधवा महिलाओं को अपने परिवार की देखभाल करने में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन महिलाओं को सरकार की ओर से 1,250 रुपए की पेंशन राशि हर महीने दी जाती है। यह धनराशि सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। इस योजना के अंतर्गत 33 लाख महिलाओं को लाभ दिया जाएगा, जो गुजरात राज्य के अलग-अलग जिलों में रहती हैं।

Vidhva Sahay Yojana – Objective

Vidhva Sahay Yojana को शुरू करने का सरकार का मुख्य उद्देश्य ऐसी महिलाओं की मदद करना है जो विधवा महिलाएं अपने पति की मृत्यु के बाद आर्थिक स्थिति ठीक में होने के कारण अपने जीवन को बेहतर नहीं बना सकती हैं। जो महिलाएं अपने पति को खो चुकी हैं ऐसी महिलाओं को समाज में सम्मानजनक जीवन जीने के लिए सरकार की ओर से 1,250 रुपए की वित्तीय सहायता हर महीने दी जाती है। जिससे वह महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर अपना जीवन यापन कर सकती हैं। यह धनराशि सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है। जिसका लाभ उन्हें हर महीने दिया जाता है।

Vidhva Sahay Yojana – Eligibility

Vidhva Sahay Yojana के अंतर्गत आवेदन करने और लाभ लेने के लिए नीचे दी गई इन पात्रता मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य है जो नीचे दिए गए हैं:-

  • आवेदन करने के लिए महिला को गुजरात राज्य की स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  • आवेदन करने के लिए विधवा महिला की उम्र 18 से 60 वर्ष तक होनी आवश्यक है।
  • विधवा महिला को अपने निवास, आय और पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र देना जरूरी है।
  • योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करने वाली महिला का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं पाया जाना चाहिए।
  • महिला पहले से किसी अन्य सरकारी पेंशन या वित्तीय सहायता प्राप्त नहीं कर रही हो।
  • ग्रामीण क्षेत्रों में आवेदन करने के लिए 1,20,000 रुपए और शहरी क्षेत्र में आवेदन करने के लिए 1.5 लाख रुपए वार्षिक आय से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • यदि पति की मृत्यु के बाद महिला पुनर्विवाह करती है तो वह इस योजना का लाभ नहीं उठा सकती।

Vidhva Sahay Yojana – Benefits

Vidhva Sahay Yojana के तहत विधवा महिलाओं को बहुत से लाभ दिए जाते हैं जो इस प्रकार हैं:-

  • विधवा सहाय योजना के अंतर्गत गुजरात राज्य में रहने वाली विधवा महिलाओं को सरकार की ओर से वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
  • गुजरात राज्य में रहने वाली जिन महिलाओं की उम्र 18 से 60 वर्ष है और वह विधवा हैं तो सरकार उनके खर्चों में मदद करने के लिए वित्तीय सहायता देती है।
  • इस योजना के अंतर्गत हर महीने 1,250 रुपए की सहायता दी जाती है।
  • यह सहायता धनराशि सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है।
  • इस योजना के अंतर्गत 33 जिलों में महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
  • इस योजना के अंतर्गत लाभ लेकर विधवा महिलाएं खुद को आत्मनिर्भर बना सकती हैं और अपना और अपने परिवार का पालन पोषण अच्छे से कर सकती हैं।

Vidhva Sahay Yojana Gujarat – Required Documents

  • आधार कार्ड
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • मृत्यु प्रमाण पत्र (पति का)
  • बैंक पासबुक
  • निवास प्रमाण पत्र
  • विधवा प्रमाण पत्र
  • शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • 2-3 पासपोर्ट साइज फोटो
  • पहचान पत्र

Vidhva Sahay Yojana 2024 – Apply Process

Vidhva Sahay Yojana विधवा महिलाओं के लिए शुरू की गई है। यदि इस योजना के अंतर्गत पात्र हैं तो आप नीचे दी गई प्रक्रिया को पढ़कर आसानी से इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर लाभ उठा सकती हैं:-

  • सबसे पहले आपको जिला समाज कल्याण विभाग या पंचायत कार्यालय से विधवा सहाय योजना का आवेदन पत्र ले लेना है।
  • आवेदन पत्र को ध्यानपूर्वक भरकर संबंधित जिला समाज कल्याण विभाग, पंचायत कार्यालय या नगर निगम में जमा कर दे।
  • संबंधित अधिकारी आपके आवेदन पत्र और सभी आवश्यक दस्तावेजों की जांच और सत्यापन करेंगे ठीक प्रकार सत्यापन हो जाने के बाद, आपको इस योजना के तहत लाभार्थी सूची में जोड़ दिया जाएगा।
  • इतना होने के बाद लाभार्थी महिला के बैंक खाते में हर महीने वित्तीय सहायता राशि आनी शुरू हो जाएगी।

यह भी पढ़ें –

Author

  • Vivek kumar

    मेरा नाम विवेक कुमार हैं और मे पिछले 3 वर्षों से सरकारी योजनाओ से जुड़ी जानकारी पर अध्ययन कर आप तक पहुचने का काम करता हूँ यदि आपको मेरे द्वारा लिखी किसी सरकारी योजना से जुड़ी जानकारी चाहिए तो कमेन्ट या ईमेल के माध्यम से बात सकते हैं ।

    View all posts

Leave a Comment