Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana: मध्य प्रदेश सरकार देगी बेटियों की शादी के लिए सरकार देगी ₹51000, जानें कैसे करें आवेदन

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana: मध्य प्रदेश सरकार ने अपने राज्य की गरीब, निराश्रित बेटियों, निर्धन, तलाकशुदा अथवा विधवा महिलाओं के विवाह में सहायता प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना शुरू की है। इस योजना के तहत सरकार की ओर से विवाह में ₹51,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। मध्य प्रदेश की जो भी कन्याएं या महिलाएं सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता को पूरा करेंगी उनको इस सहायता धनराशि का लाभ दिया जाएगा।

यदि आप भी मध्य प्रदेश के स्थाई निवासी हैं और आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण आपकी बेटी के विवाह में रुकावट आ रही है, तो अब आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। क्योंकि सरकार द्वारा गरीब परिवार की बेटियों के विवाह में आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana शुरू की गई है। जिसका लाभ उठाकर आप आसानी से अपनी बेटी का विवाह धूमधाम से कर सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत सरकार ₹51,000 की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।

इस आर्टिकल के माध्यम से हम Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देने जा रहे हैं। उम्मीद करते हैं यह जानकारी आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2024

मध्य प्रदेश के ऐसे परिवार जो अपनी आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से अपनी बेटी का विवाह नहीं कर सकते तो सरकार ने उनकी आर्थिक मदद करने के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना शुरू की है। कन्या विवाह योजना के तहत सरकार की ओर से ₹51,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह सहायता कन्याओं के साथ-साथ अतिरिक्त तलाकशुदा और विधवा महिलाओं के पुनर्विवाह के लिए दी जाएगी।

जो महिलाएं अपना पुनर्विवाह करना चाहती हैं, किंतु उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, जिससे वह अपना पुनर्विवाह नहीं कर सकती। तो उन्हें इस योजना के अंतर्गत लाभ के रूप में ₹51,000 की सहायता धनराशि दी जाएगी। इस योजना का लाभ लेने के लिए कन्याओं को सरकार द्वारा निर्धारित की गई कुछ पत्रताओं को पूरा करना अनिवार्य होगा। इन पत्रताओं के बारे में नीचे जानकारी दी गई है।

Kanya Vivah Yojana – Objective

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana को शुरू करने का सरकार का मुख्य उद्देश्य है की जो परिवार अपनी बेटियों का विवाह करने में असमर्थ हैं उनका आर्थिक सहायता प्रदान करना। आज के समय में भी राज्य के अंतर्गत बहुत से ऐसे परिवार आते हैं जो अपनी बेटी का विवाह नहीं कर सकते। तो सरकार ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत उनकी सहायता करने का फैसला लिया है।

इस योजना के तहत सरकार बाल विवाह पर भी रोक लगा रही है। क्योंकि सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत 18 वर्ष से अधिक उम्र की कन्याओं के विवाह के लिए ही आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जिससे गरीब परिवारों के अंदर जागरूकता बढ़ेगी वह अपनी बेटी का विवाह कम उम्र में ना करें। तभी वह सरकार की इस योजना का लाभ उठा पाएंगे।

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana – सहायता राशि

मध्य प्रदेश सरकार Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana के अंतर्गत 51000 की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी जिसका विवरण नीचे दिया गया है:-

  • इस योजना के तहत नवदंपति को खुशहाल जीवन व्यतीत करने के लिए कन्या को ₹43,000 की सहायता दी जाएगी।
  • इसके अलावा, विवाह संस्कार में लगने वाली सामग्री की आपूर्ति के लिए सरकार ₹5,000 देगी।
  • जो संस्था सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित करेगी सरकार द्वारा उस संस्था को प्रत्येक कन्या ₹3,000 का खर्च प्रदान किया जाएगा।
  • कुल मिलाकर सरकार विवाह के लिए ₹51,000 की धनराशि प्रदान करेगी।

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana – Benefits

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले लाभ इस प्रकार हैं:-

  • 18 वर्ष से अधिक उम्र में विवाह करने पर सरकार विवाह के लिए क्या बनेगा रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।
  • इस योजना के तहत बाल विवाह पर रोक लगेगी और साथ ही साथ साक्षरता दर में भी वृद्धि होगी।
  • जो महिलाएं तलाकशुदा या विधवा हैं और पुनर्विवाह करना चाहती हैं, तो सरकार की ओर से ऐसी महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • जो परिवार गरीबी रेखा से नीचे आते हैं और अपनी बेटी का विवाह करने में असमर्थ हैं तो सरकार ऐसे व्यक्तियों के विवाह के लिए सहायता प्रदान करेगी।

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2024 – Eligibility

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana का लाभ उठाने के लिए आपको नीचे दी गई निम्नलिखित पात्रता को पूरा करना अनिवार्य है:-

  • विवाह करते समय कन्या की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी अनिवार्य है।
  • कन्या का परिवार मध्य प्रदेश राज्य का स्थाई निवासी होना आवश्यक है।
  • योजना का लाभ लेने के लिए, जिस लड़के से कन्या की शादी हो रही है उसकी उम्र 21 वर्ष होनी चाहिए।
  • जो कन्याएं गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों से आती हैं, सरकार उनके विवाह के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।
  • इस योजना के अंतर्गत जो महिलाएं निरक्षित और असहाय तलाकशुदा या विधवा महिला है उन्हें पुनर्विवाह करने के लिए इस योजना के माध्यम से लाभ दिया जाएगा।

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana – Important Documents

इस योजना के अंतर्गत लाभ लेने के आपके पास नीचे दिए गए निम्नलिखित दस्तावेज होने आवश्यक हैं:-

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • लड़का और लड़की का जन्म प्रमाण पत्र
  • विवाह प्रमाण पत्र
  • लड़का और लड़की का आयु प्रमाण पत्र
  • तलाकशुदा महिला होने की स्थिति में तलाक होने का प्रमाण पत्र।
  • विधवा होने की स्थिति में महिला के पति का मृत्यु प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • जाति प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो आदि।

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana Apply Online Process

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लांच की गई आधिकारिक वेबसाइट  पर जाना है।
  • पोर्टल के होम पेज पर आपको मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना फॉर्म देखें के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही, योजना का फॉर्म आपके सामने खुलकर आ जाएगा इस फॉर्म में आवश्यक जानकारी को ध्यान पूर्वक दर्ज करें।
  • आवेदन फार्म में मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड कर दें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • इस प्रकार आपका मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन पूरा हो जाएगा।

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana Apply Offline Process

जो व्यक्ति Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana के अंतर्गत ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करने जाते हैं उनके लिए नीचे आसान प्रक्रिया बताई गई है इस प्रक्रिया को पढ़कर आप ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना फॉर्म डाउनलोड कर लें।
  • आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने के बाद फार्म में मांगी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
  • आवेदन फार्म में मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों को फॉर्म के साथ अटैच करके ग्राम पंचायत/जिला पंचायत या शहरी क्षेत्र में नगर निगम/नगर पालिका/नगर परिषद के कार्यालय में जमा कर दें।
  • संबंधित अधिकारी द्वारा आपके दस्तावेजों की जांच की जाएगी। यदि आप इस योजना के अंतर्गत पात्र पाए गए तो आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।

यह भी पढ़ें –

Author

  • Vivek kumar

    मेरा नाम विवेक कुमार हैं और मे पिछले 3 वर्षों से सरकारी योजनाओ से जुड़ी जानकारी पर अध्ययन कर आप तक पहुचने का काम करता हूँ यदि आपको मेरे द्वारा लिखी किसी सरकारी योजना से जुड़ी जानकारी चाहिए तो कमेन्ट या ईमेल के माध्यम से बात सकते हैं ।

    View all posts

Leave a Comment