Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana 2024: मध्य प्रदेश के किसानों को मिलेंगे ₹10000 प्रतिवर्ष, जानें कैसे करें आवेदन!

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana 2024: किसानों के हित में केंद्र सरकार और राज्य सरकार समय-समय पर नई योजनाएं शुरू करती रहती है। इन योजनाओं का लाभ लेकर राज्य के गरीब किसानों की आर्थिक स्थिति में मदद की जाती है। जिससे वह भविष्य में आने वाली कठिनाइयों का सामना आसानी से कर लेते हैं। Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा 2020 को शुरू की गई थी। इस योजना को आगे बढ़ते हुए सरकार ने वर्ष 2024 में गरीब किसानों की आय को बढ़ाने का निर्णय लिया।

Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana क्या है?

CM Kisan Kalyan Yojana MP किसानों के लिए एक बहुत ही लाभकारी योजना है। जिसका लाभ गरीब एवं मध्यम वर्ग के किसानों को दिया जाता है। जैसे PM Kisan Yojana में किसानों को हर साल ₹6000 की आर्थिक सहायता तीन किस्तों में दी जाती है। जिसे सरकार द्वारा चार-चार महीने के अंतराल में भेजा जाता है। ठीक वैसे ही मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में भी सरकार द्वारा ₹4000 की आर्थिक सहायता हर साल गरीब एवं मध्यम वर्ग के किसानों को दी जाएगी। जिसे मध्य प्रदेश सरकार 1 वर्ष में दो किस्तों के माध्यम से किसानों के खातों में ट्रांसफर करेगी।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana के अंतर्गत सरकार 6 महीने के अंतराल में ₹2000 की किस्त भेजती है। यह धनराशि सीधे लाभार्थी किसान के बैंक अकाउंट में डीबीटी माध्यम से ट्रांसफर की जाती है। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ सिर्फ मध्य प्रदेश में रहने वाले किसानों को ही मिलेगा। जो किसान पीएम किसान योजना के अंतर्गत भी लाभार्थी हैं तो बी इन दोनों योजनाओं से हर साल ₹10000 की आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana Overview

योजना का नाम Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana / CM Kisan Kalyan Yojana MP
राज्य मध्य प्रदेश
उद्देश्य किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना
लाभार्थी मध्य प्रदेश राज्य के किसान
आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट saara.mp.gov.in

Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana का उद्देश्य 

मध्य प्रदेश सरकार का प्राथमिक उद्देश्य है कि वह मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत राज्य के सभी किसानों की वित्तीय सहायता करके उनकी आय को बढ़ावा दे सकें। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी किसान को ₹4000 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। जिसके चलते किसान की आय बढ़ेगी और जिन किसानों पर छोटा-मोटा कर्ज है बे अपना कर्ज भी चुका पाएंगे। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश राज्य के गरीब व मध्यम वर्ग के किसानों को लाभ दिया जाएगा।

Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana के लाभ 

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत किसानों को नीचे दिए गए निम्नलिखित लाभ मिलेंगे:-

  • मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना मध्य प्रदेश राज्य के किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए शुरू की गई है।
  • इस योजना के अंतर्गत किसानों को ₹4000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी जिससे किसानों की आय बढ़ेगी।
  • मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत 1 साल में दो ₹2000 की दो किस्त किसानों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी।
  • इस योजना के तहत वे किसान भी लाभ ले सकते हैं जो पीएम किसान योजना के अंतर्गत लाभार्थी हैं।
  • इन दोनों योजनाओं को मिलाकर किस को ₹10000 सालाना मिल सकेंगे।
  • यह धनराशि किसानों के खातों में सीधे DBT माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी।

Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana के लिए पात्रता

MP Kisan Kalyan Yojana के अंतर्गत आवेदन करने के लिए और इसको लाभ लेने के लिए आपको ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को नीचे दी गई निम्नलिखित पात्रता को पूरा करना आवश्यक है:-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पहले किसान को मध्य प्रदेश का स्थाई निवासी होना आवश्यक है।
  • आवेदन करने के लिए किसान की उम्र कम से कम 18 वर्ष होने चाहिए।
  • मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत लाभ लेने के लिए आवेदक की वार्षिक आय ₹200000 से कम होनी अनिवार्य है।
  • आवेदक किसान के पास योजना का लाभ लेने के लिए खुद की खेती की जमीन होनी आवश्यक है।
  • मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ सिर्फ गरीब व मध्यम वर्ग के किसानों को ही दिया जाएगा।
  • इस योजना के अंतर्गत वे किसान पात्र होंगे जो प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना निधि का लाभ ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज 

इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आपको नीचे दिए गए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी इन्हें ध्यानपूर्वक पढ़ें:-

  • निवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • बैंक खाता
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • पीएम किसान सम्मान निधि योजना का रजिस्ट्रेशन नंबर
  • किसान क्रेडिट कार्ड

Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?

अभी तक कम किसान कल्याण योजना मध्य प्रदेश के अंतर्गत लगभग 81 लाख किस आवेदन कर चुके हैं। जो वर्तमान समय में इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। इस योजना की पहली किस्त 5 जुलाई 2024 को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा किसानों के खातों में ट्रांसफर की गई। जिस सहायता धनराशि का राज्य के 81 लाख से भी ज्यादा किसानों ने लाभ उठाया है।

Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana के अंतर्गत आवेदन करने के लिए और इसको लाभ लेने के लिए आपको ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। मध्य प्रदेश के जो भी किसान मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत पात्र हैं और वे इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो वह नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करके आसानी से इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं:-

  • इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की ऑफिशल वेबसाइट  पर जाना होगा।

2 6

  • ऑफिशल वेबसाइट पर जाने के बाद आपको मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।

1 8

  • क्लिक करते ही आपके सामने इस योजना का डैशबोर्ड खुलकर आ जाएगा।
  • जहां से आपको Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana Form डाउनलोड कर लेना है।
  • Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana Form डाउनलोड करके उसको आप प्रिंट निकाल ले।
  • आवेदन फार्म में मांगी गई सारी जानकारी ध्यान पूर्वक भरें और मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेजों को इस फार्म के साथ जोड़ दें।
  • इतना करने के बाद आवेदन फार्म को पटवारी के पास जाकर जमा कर दें।
  • पटवारी आपके आवेदन फार्म और दस्तावेजों की जांच करेगा।
  • यदि आप मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत पात्र होंगे तो आप को इस योजना के अंतर्गत लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

Related FAQs –

Q1. मुख्यमंत्री कल्याण योजना के ₹ 2000 कब मिलेंगे 2024?

अभी तक कम किसान कल्याण योजना मध्य प्रदेश के अंतर्गत लगभग 81 लाख किस आवेदन कर चुके हैं। जो वर्तमान समय में इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। इस योजना की पहली किस्त 5 जुलाई 2024 को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा किसानों के खातों में ट्रांसफर की गई। जिस सहायता धनराशि का राज्य के 81 लाख से भी ज्यादा किसानों ने लाभ उठाया है।

Q2. किसान कल्याण योजना क्या है?

जैसे PM Kisan Yojana में किसानों को हर साल ₹6000 की आर्थिक सहायता तीन किस्तों में दी जाती है। जिसे सरकार द्वारा चार-चार महीने के अंतराल में भेजा जाता है। ठीक वैसे ही मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में भी सरकार द्वारा ₹4000 की आर्थिक सहायता हर साल गरीब एवं मध्यम वर्ग के किसानों को दी जाएगी। जिसे मध्य प्रदेश सरकार 1 वर्ष में दो किस्तों के माध्यम से किसानों के खातों में ट्रांसफर करेगी।

यह भी पढ़ें –

Author

  • Vivek kumar

    मेरा नाम विवेक कुमार हैं और मे पिछले 3 वर्षों से सरकारी योजनाओ से जुड़ी जानकारी पर अध्ययन कर आप तक पहुचने का काम करता हूँ यदि आपको मेरे द्वारा लिखी किसी सरकारी योजना से जुड़ी जानकारी चाहिए तो कमेन्ट या ईमेल के माध्यम से बात सकते हैं ।

    View all posts

Leave a Comment