Mukhyamantri Maiya Samman Yojana 2024: झारखंड सरकार देगी 21 से 50 वर्ष की महिलाओं को ₹1000 प्रति महीना, जानें आवेदन प्रक्रिया

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Mukhyamantri Maiya Samman Yojana 2024:  झारखंड सरकार द्वारा झारखंड में निवास करने वाली गरीब एवं निराश्रित महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना शुरू की गई है। जिसके तहत महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाएगी। झारखंड राज्य की जो भी महिलाएं गरीबी रेखा से नीचे अपना जीवन व्यतीत कर रही हैं, तो झारखंड राज्य सरकार द्वारा जिनकी उम्र 21 से 50 वर्ष के अंतर्गत है, उन्हें सरकार की ओर से उन्हें प्रति महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। जो भी महिला इस योजना का लाभ उठाना चाहती है, तो उसके लिए इस योजना के अंतर्गत आवेदन करना होगा।

Mukhyamantri Maiya Samman Yojana झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा 25 जुलाई 2024 को शुरू की गई थी। जो भी महिलाएं इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने की इच्छुक हैं और इस योजना का लाभ लेना चाहती है, तो वह इस योजना में 3 अगस्त से लेकर 10 अगस्त तक आवेदन कर सकती हैं।

योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आपको आंगनबाड़ी या जिला पंचायत कार्यालय में लगे कैंप में जाना होगा। कैंप में जाकर इस योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा। इसके अलावा आप ऑफिशल वेबसाइट से भी Mukhyamantri Maiya Samman Yojana  PDF Form Download कर सकती हैं। Mukhyamantri Maiya Samman Yojana Apply Form से जुड़ी सारी जानकारी नीचे आर्टिकल में दी है। इस योजना से जुड़ी सारी जानकारी प्राप्त करने के लिए आर्टिकल को अंत तक पढ़े।

Mukhyamantri Maiya Samman Yojana क्या है?

झारखंड सरकार द्वारा झारखंड में निवास करने वाली गरीब एवं निराश्रित महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना शुरू की गई है। जिसके तहत महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाएगी। झारखंड राज्य की जो भी महिलाएं गरीबी रेखा से नीचे अपना जीवन व्यतीत कर रही हैं, तो झारखंड राज्य सरकार द्वारा जिनकी उम्र 21 से 50 वर्ष के अंतर्गत है, उन्हें सरकार की ओर से उन्हें प्रति महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। जिससे वह महिलाएं अपनी जरूरत को पूरा करने के लिए किसी और पर निर्भर नहीं रहेगी जिससे उनके अंदर का आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

इस योजना के अंतर्गत सरकार 45 लाख से भी अधिक महिलाओं को इस योजना का लाभ देना चाहती है। जिससे इस योजना का लाभ सभी पात्र महिलाओं को मिल सके। इसलिए राज्य सरकार द्वारा इस योजना में आवेदन करने के लिए जगह-जगह ग्राम पंचायत, ब्लॉक स्तर और जिला स्तर पर विशेष कैंप लगाए जाएंगे, जहां जाकर महिलाएं आसानी से आवेदन कर सकती हैं।

Mukhyamantri Maiya Samman Yojana – Overview

योजना का नाम Mukhyamantri Maiya Samman Yojana
राज्य का नाम झारखण्ड
कब शुरू हुई 25 जुलाई 2024
लाभार्थी राज्य की महिलाएं
लाभ 1000 रूपए प्रति महीने
योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना
आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://www.jharkhand.gov.in/wcd

Mukhyamantri Maiya Samman Yojana का उद्देश्य

सरकार द्वारा मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य गरीब महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। जो अपनी आर्थिक स्थिति ठीक में होने के कारण अपनी रोजमर्रा की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए दूसरों पर निर्भर रहती हैं। इसलिए सरकार ने उनकी आर्थिक मदद करने के लिए इस योजना को शुरू किया है। क्योंकि झारखंड राज्य में बहुत ऐसी महिलाएं रहती हैं जिनकी आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर है।

इसलिए सरकार की ओर से उन महिलाओं को हर महीने ₹1000 की सहायता राशि प्रदान कराई जाएगी। इन पैसों से गरीब महिलाएं अपनी रोजमर्रा की आवश्यकताओं को पूरा कर पायेंगी और उन्हें किसी और पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। योजना के अंतर्गत मिलने वाले ₹1000 प्रति महीना सीधा उन महिलाओं के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किए जाएंगे।

Mukhyamantri Maiya Samman Yojana के लिए पात्रता मापदंड 

इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आपको नीचे दी गई निम्नलिखित पात्रता को पूरा करना अनिवार्य है:-

  • जो महिलाएं झारखंड के निवासी हैं केवल वे महिलाएं इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकती हैं।
  • 3 अगस्त से लेकर 10 अगस्त तक योजना के अंदर महिलाएं पात्र हैं।
  • आवेदक महिला के परिवार की आय ₹8,00,000 से कम होनी चाहिए तभी वह इस योजना के लिए आवेदन कर सकती है।
  • गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाएं ही इस योजना के अंतर्गत पात्र कहलाएंगी।

Mukhyamantri Maiya Samman Yojana के लिए दस्तावेज

इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने और लाभ लेने के लिए आपके पास नीचे दिए गए आवश्यक दस्तावेज होने जरूरी है:-

  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट फोटो

Mukhyamantri Maiya Samman Yojana से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथि

आवेदन शुरू होने की तिथि 1 अगस्त 2024
आवेदन कब तक होंगे 10 अगस्त 2024 तक
लाभार्थी सूची कब जारी होगी सितंबर 2024 को
सहायता राशि जारी करने की तिथि 15 सितंबर 2024

Mukhyamantri Maiya Samman Yojana Application Form

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का आवेदन फॉर्म का आंगनबाड़ी या ग्राम पंचायत कार्यालय में लगे कैंप से जाकर ले सकते हैं और यदि आप कैंप में नहीं जाना चाहती तो उसके लिए Mukhyamantri Maiya Samman Yojana  PDF Form इस योजना की पोर्टल वेबसाइट पर उपलब्ध है जिसे आप आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं:-

Mukhyamantri Maiya Samman Yojana में आवेदन कैसे करें?

इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने की आसान प्रक्रिया हमने नीचे बताई है, अगर आप भी आवेदन करने की इच्छुक हैं तो नीचे दी गई इस प्रक्रिया को पढ़कर आसानी से आवेदन कर सकती हैं:-

  • इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आपको ग्राम पंचायत कार्यालय, आंगनवाड़ी कार्यालय में लगे विशेष शिविर कैंप में जाना होगा।
  • कैंप में जाकर आपको Mukhyamantri Maiya Samman Yojana Form लेना है।
  • आवेदन फॉर्म लेने के बाद आपको उसमें मांगी गई सारी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना होगा।
  • आवेदन फॉर्म में मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों को इस फॉर्म के साथ संलग्न कर दें।
  • उसके बाद आवेदन फॉर्म को शिविर कैंप कर्मचारी के पास जमा कर दें।
  • आवेदन फॉर्म जमा होने के बाद आपको एक रसीद मिलेगी उसे रशीद को अपने पास संभाल कर रखें।
  • इस प्रकार आप इस योजना में आवेदन करके लाभ उठा सकती हैं।

यह भी पढ़ें –

Author

  • Vivek kumar

    मेरा नाम विवेक कुमार हैं और मे पिछले 3 वर्षों से सरकारी योजनाओ से जुड़ी जानकारी पर अध्ययन कर आप तक पहुचने का काम करता हूँ यदि आपको मेरे द्वारा लिखी किसी सरकारी योजना से जुड़ी जानकारी चाहिए तो कमेन्ट या ईमेल के माध्यम से बात सकते हैं ।

    View all posts

2 thoughts on “Mukhyamantri Maiya Samman Yojana 2024: झारखंड सरकार देगी 21 से 50 वर्ष की महिलाओं को ₹1000 प्रति महीना, जानें आवेदन प्रक्रिया”

Leave a Comment