Bandhkam Kamgar Yojana 2024: महाराष्ट्र सरकार दे रही है निमार्ण श्रमिकों ₹2000 से ₹5000 रुपये तक की आर्थिक सहायता, जल्द करें आवेदन!

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Bandhkam Kamgar Yojana 2024: महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के श्रमिकों के कल्याण के लिए Bandhkam Kamgar Yojana शुरू की है। राज्य सरकार इस योजना के अंतर्गत निर्माण श्रमिकों को ₹2000 से ₹5000 रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। यदि आप भी महाराष्ट्र राज्य के निवासी हैं, तो राज्य सरकार द्वारा शुरू की यह योजना आपके और आपके परिवार के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती है। इस योजना का लाभ लेने और ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया नीचे इस आर्टिकल में बताई गयी है।

Bandhkam Kamgar Yojana 2024

Maharashtra Bandhkam Kamgar Yojana के अंतर्गत महाराष्ट्र राज्य के गरीब मजदूरों को सरकार ₹2000 से लेकर ₹5000 तक की आर्थिक सहायता दे रही है। इस योजना के अंतर्गत करीब 12 लाख मजदूरों को लाभ दिया जाएगा। जो भी मजदूर इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने की इच्छुक हैं तो उनके लिए सरकार ने महाराष्ट्र इमारत व इतर बांधकाम कामगार कल्याण मंडल नामक पोर्टल शुरू किया है। जिसपर जाकर आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। महाराष्ट्र राज्य के मजदूरों को mahabocw पोर्टल के माध्यम से अन्य सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा।

Bandhkam Kamgar Yojana – Overview

योजना का नाम Maharashtra Bandhkam Kamgar Yojana
किसके द्वारा शुरू की गयी महाराष्ट्र सरकार द्वारा
संबंधित विभाग महाराष्ट्र इमारत व इतर बांधकाम कामगार कल्याण मंडल
लाभार्थी राज्य के निर्माण श्रमिकों
योजना का उद्देश्य आर्थिक सहायता प्रदान करना
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
Official Website Click Here

Bandhkam Kamgar Yojana – Objective

Bandhkam Kamgar Yojana सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य के निर्माण श्रमिकों को आर्थिक मदद प्रदान करना है। राज्य के अंतर्गत सड़कों, इमारतों, पुलों और अन्य निर्माण योजना में कुछ काम चलता है। इसलिए राज्य सरकार ने राज्य के निर्माण श्रमिकों को काम देने के लिए इस योजना की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत सभी श्रमिकों को सेफ्टी किट प्रदान की जाएगी। जिससे उन्हें किसी प्रकार की दुर्घटना का सामना नहीं करना पड़ेगा। महाराष्ट्र सरकार द्वारा 1 मई 2011 को कामगार कल्याण मंडल की स्थापना की गई थी तभी इस विभाग द्वारा बांधकर कामगार योजना की शुरुआत वर्ष 2020 में की गई थी।

इसकी योजना के तहत सभी श्रमिकों को सेफ्टी कि प्रदान की गई, जिससे मजदूर होने वाली दुर्घटना से बच सकते हैं। जब कोरोना काल चल रहा था। तब मजदूरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। जिसके चलते राज्य सरकार ने महाराष्ट्र के सभी श्रमिकों और उनके परिवारों को ₹2000 से ₹5000 तक की आर्थिक मदद देने का फैसला किया।

Bandhkam Kamgar Yojana – किन श्रमिकों को मिलता है लाभ?

नीचे दिए गए कार्यों को करने वाले मजदूरों को Bandhkam Kamgar Yojana के अंतर्गत लाभ दिया जाता है:-

  • इमारत निर्माण
  • सड़क निर्माण
  • रेलवे
  • ट्रामवेज़
  • हवाई क्षेत्र
  • सिंचाई
  • जल निकासी
  • तटबंध और नेविगेशन कार्य
  • बाढ़ नियंत्रण कार्य
  • बिजली का पारेषण और वितरण
  • जल सम्बन्धी कार्य
  • तेल और गैस प्रतिष्ठान
  • रेडियो, टेलीविजन और टेलीफ़ोन
  • बांध, नहरें, जलाशय, जलकुंड, सुरंगें, पुल, जलसेतु, पाइपलाइन, टावर्स, जल शीतलक मीनार, ट्रांसमिशन टावर्स और ऐसे अन्य कार्य

Construction Work Under Bandhkam Kamgar Yojana

  • पत्थर को काटना और तोड़ना
  • टाइल्स की कटिंग और पॉलिशिंग
  • पेंट, वार्निश आदि के साथ बढ़ईगीरी
  • गटर एवं प्लंबिंग कार्य
  • वायरिंग, वितरण, तनाव आदि सहित विद्युत कार्य
  • अग्निशामक यंत्रों की स्थापना एवं मरम्मत
  • एयर कंडीशनिंग उपकरण की स्थापना और मरम्मत
  • स्वचालित लिफ्ट आदि की स्थापना
  • सुरक्षा उपकरणों को बनाना
  • लोहे या धातु की ग्रिल, खिड़कियां और दरवाजों को बनाना
  • सिंचाई अवसंरचना का निर्माण
  • कांच काटना, कांच पर पलस्तर करना और कांच के पैनल लगाना

Maharashtra Bandhkam Kamgar Yojana – Eligibility

इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आपको नीचे दी गई निम्नलिखित पात्रता माध्यम को पूरा करना अनिवार्य है:-

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको महाराष्ट्र का स्थाई निवासी होना आवश्यक है
  • आवेदन करने के लिए आपकी उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच होनी आवश्यक है
  • आवेदन करने के लिए मजदूर का खुद का बैंक अकाउंट होना आवश्यक है।
  • श्रमिक को कम से कम 90 दिनों के लिए नियोजित किया गया होना आवश्यक है।
  • इस योजना का लाभ आप तभी ले सकते हैं जब आप श्रमिकों कामगार कल्याण मंडल द्वारा श्रमिक रजिस्टर हैं।

Maharashtra Bandhkam Kamgar Yojana – Documents

इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आपको नीचे दिए गए निम्नलिखित आवश्यक दस्तावेज होने जरूरी है:-

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पहचान प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • 90 दिनों का कार्य प्रमाण पत्र
  • बैंक खाते की जानकारी

Maharashtra Bandhkam Kamgar Yojana – Features & Benefits

  • मजदूर सहायता योजना, महाराष्ट्र कोरोना सहायता योजना, महाराष्ट्र निर्माण श्रमिक योजना, कामगार कल्याण योजना आदि नाम से भी इस योजना को जाना जाता है।
  • केवल निर्माण श्रमिकों को ही इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • सरकार की ओर से मजदूरों को ₹2000 से लेकर ₹5000 तक की आर्थिक सहायता धनराशि दी जाएगी।
  • यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में बेनिफिट ट्रांसफर मोड से ट्रांसफर की जाएगी। इसलिए लाभ लेने के लिए मजदूर का खुद का बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होना आवश्यक है।
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आप Mahabocw विभाग पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • इस योजना के तहत की जीवन स्तर पर सुधार आएगा और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

Maharashtra Bandhkam Kamgar Yojana Apply Online

नीचे दी गई प्रक्रिया को पढ़कर आप आसानी से इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं इसलिए नीचे दी गई प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक पढ़ें:-

1 13

  • ऑफिशल वेबसाइट के Home Page पर आपको वर्कर्स का सेक्शन देखने को मिलेगा। इस सेक्शन में वर्कर रजिस्ट्रेशन का एक ऑप्शन मिलेगा। जिस ऑप्शन पर आपको क्लिक करना है।

2 1

  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलेगा उस पेज पर Check your eligibility and proceed to register का फॉर्म देखने को मिलेगा।
  • पात्रता चेक करने के लिए आपको फॉर्म में मानी गई सभी जानकारी के आगे सही टिक लगाना है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको Check your eligibility वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है। क्लिक करने के बाद, आप अगले पेज पर पात्रता चेक कर सकते हैं। इतना करने के बाद, आपको proceed to form वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद, एप्लीकेशन फॉर्म खुलेगा। इस फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
  • सभी जानकारी सभी सही-सही भरने के बाद सबमिट वाले ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  • इस प्रकार आप इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Maharashtra Bandhkam Kamgar Yojana Login Process

  • लॉगिन करने के लिए सबसे पहले आपको ऑफिशल वेबसाइट  पर जाना है।
  • ऑफिशल वेबसाइट पर आने के बाद लॉगिन वाले ऑप्शन पर क्लिक करें। क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आपको लॉगिन फॉर्म दिखाई देगा आपको इस लॉगिन फॉर्म में ईमेल आईडी और पासवर्ड भरना होगा। और इसके बाद आपको लॉगिन के बटन पर क्लिक करना होगा इस तरह आपका आसानी से लॉगिन हो जायेगा।

Contact Details

  • Phone No:- (022) 2657-2631, (022) 2657-2632
  • E-mail:- info@mahabocw.in
  • Office:- महाराष्ट्र इमारत व इतर बांधकाम कामगार कल्याणकारी मंडळ.
    5th Floor, MMTC House,
    Plot C-22, E-Block,
    Bandra Kurla Complex, Bandra (East),
    Mumbai – 400051,
    Maharashtra

यह भी पढ़ें –

Author

  • Vivek kumar

    मेरा नाम विवेक कुमार हैं और मे पिछले 3 वर्षों से सरकारी योजनाओ से जुड़ी जानकारी पर अध्ययन कर आप तक पहुचने का काम करता हूँ यदि आपको मेरे द्वारा लिखी किसी सरकारी योजना से जुड़ी जानकारी चाहिए तो कमेन्ट या ईमेल के माध्यम से बात सकते हैं ।

    View all posts

Leave a Comment