Mukhyamantri Sukha Rahat Yojana के तहत मिलेगा 30 लाख किसानों को लाभ, जानें कैसे करें आवेदन!

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Mukhyamantri Sukha Rahat Yojana: झारखंड राज्य में जिन किसानों की फसल सूखे के कारण बर्बाद हो गई है इस सूखे से किसानों को राहत देने के लिए Mukhyamantri Sukha Rahat Yojana शुरू की गई है। झारखंड के मुख्यमंत्री मत सोरेन ने 29 अक्टूबर 2018 को इस योजना को किसानों के हित में शुरू किया। इस योजना के अंतर्गत 30 लाख किसानों को लाभ दिया जाएगा।

Mukhyamantri Sukha Rahat Yojana 2024

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस योजना को 29 अक्टूबर 2018 को शुरू किया था। इस योजना के अंतर्गत जो किसान प्राकृतिक आपदाओं जैसे सूखे की समस्या के चलते आत्महत्या करने पर विवश हो जाते हैं। उन जैसे 30 लाख किसानों की मदद करने के लिए इस योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के तहत किसानों को आर्थिक सहायता दी जाती है। Jharkhand Mukhyamantri Sukha Rahat Yojana के अंतर्गत 2022 के आंकड़ों के अनुसार, झारखंड के 22 जिलों में से 226 ब्लॉकों को सूखा प्रभावित क्षेत्र के अंतर्गत घोषित किया गया है।

Jharkhand Mukhyamantri Sukha Rahat Yojana के तहत अभी तक सरकार ने 49 करोड रुपए सहायता के लिए दे दिए हैं। जिन पैसों से एक लाख से भी अधिक किसानों को आर्थिक रूप से मदद दी गई है। झारखंड के देवघर जिले में इस योजना के अंतर्गत 1,67,098 किसानों को लाभ दिया गया है। सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत झारखंड के पट्टे किसानों को जो सूखे की वजह से अपनी फसल बर्बाद कर बैठे हैं, उनको ₹3500 की आर्थिक मदद की जाती है।

Mukhyamantri Sukha Rahat Yojana Overview

आर्टिकल का नाम Mukhyamantri Sukha Rahat Yojana
योजना का नाम झारखंड मुख्यमंत्री सुखा राहत योजना
किसके द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा
कब शुरू की गई 29 अक्टूबर 2018
संबन्धित विभाग झारखण्ड के कृषि विभाग
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
योजना का उद्देश्य सूखा से पीड़ित किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान कर राहत पहुंचाना
लाभार्थी राज्य के सूखे से पीड़ित किसान
ऑफिसियल वेबसाइट https://msry.jharkhand.gov.in

Mukhyamantri Sukha Rahat Yojana का उद्देश्य

Mukhyamantri Sukha Rahat Yojana  के उद्देश्य निम्नलिखित है:-

  • जिन किसानों की फसलें सूखे के कारण नष्ट हो गई हैं उनको झारखंड सरकार द्वारा वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
  • जिन किसानों की फसलें सूखे के कारण नष्ट हो गई हैं  उन किसानों को ₹3500 की वित्तीय सहायता मिलेगी।
  • इस योजना के अंतर्गत सरकार लगभग 30 लाख से भी अधिक किसानों को सहायता प्रदान करेगी। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकेगा और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगे।
  • Mukhyamantri Sukha Rahat Yojana Jharkhand सरकार द्वारा राज्य के किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे वे अपनी आजीविका को फिर से सुधार सकेंगे और सूखे के प्रभाव से जल्द उबर सकेंगे।

Mukhyamantri Sukha Rahat Yojana 2024 के लिए पात्रता 

सरकार द्वारा इस योजना से जुड़े कुछ पात्रता मापदंड निर्धारित किए गए हैं जो निम्नलिखित है:-

  • इस योजना का तभी ले सकते हैं जब आप झारखंड राज्य के निवासी हैं।
  • यह योजना मुख्य रूप से किसानों के लिए शुरू की गई है।
  • यदि आपकी उम्र 18 वर्ष है तो आप इस योजना के अंतर्गत पात्र हो।
  • जो किसान पहले से ही बीमा योजनाओं का लाभ ले रहे हैं, उन्हें इस योजना के अंतर्गत लाभ नहीं दिया जाएगा।
  • आवेदक किसान के परिवार का कोई भी सदस्य इनकम टैक्स न देता हो, तभी वह इस योजना का लाभ ले सकेगा।

Mukhyamantri Sukha Rahat Yojana 2024 के लिए दस्तावेज 

Mukhyamantri Sukha Rahat Yojana के अंतर्गत आवेदन करने और लाभ लेने के लिए आपके पास नीचे दिए गए निम्नलिखित दस्तावेज होने आवश्यक हैं:-

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • किसान आईडी कार्ड
  • जमीन के कागज (खसरा, खैतौनी)
  • राशन कार्ड
  • बैंक खाते का विवरण
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • मोबाइल नंबर

Mukhyamantri Sukha Rahat Yojana 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना की ऑफिशल वेबसाइट  पर जाना है।

1 2

  • होम पेज पर जाने के बाद जैसे ही आप नीचे स्क्रॉल करेंगे तो आपको हर रंग का “पंजीकरण करें” ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक करें।

2 1

  • “पंजीकरण करें” के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक CSC पोर्टल खुलकर आएगा फिर आपके नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होगा।

5 1

  • सारे जरूरी दस्तावेज लेकर नजदीकी CSC Centre पर जाएं।
  • जैसे ही आपका आवेदन पूरा होगा तो CSC वाला आपको एक रसीद देगा जिसे आपको अपने पास संभाल कर रखना होगा।

Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana की स्थिति कैसे जांचें?

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको झारखंड फसल राहत योजना की ऑफिशल वेबसाइट  पर जाना है।
  • उसके बाद आपको मेन्यू वार में “किसान लॉगिन” का ऑप्शन दिखाई देगा उसे ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • लॉगिन पेज पर सबसे पहले बॉक्स में फसल मौसम के ऑप्शन को चुने।
  • दूसरे बॉक्स में अपने मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • तीसरे बॉक्स में अपना पासवर्ड डालें।
  • चौथे बॉक्स में कैप्चा दर्ज करने के बाद, लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  • इतना करने के बाद आपके सामने एक डैशबोर्ड खुल जाएगा। जहां से आप अपनी आवेदन की स्थिति चेक कर सकते हैं।

Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana के लाभ एवं विशेषताएं

  1. मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना झारखंड के किसानों को सूखे से राहत देने के लिए शुरू की गई है।
  2. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 29 अक्टूबर 2018 को Mukhyamantri Sukha Rahat Yojana Jharkhand शुरू की थी।
  3. इस योजना के अंतर्गत 30 लाख किसानों की आर्थिक मदद की जाएगी।
  4. 2022 की रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड के 22 जिलों में से 226 ब्लॉकों को सूखा प्रभावित क्षेत्र के अंतर्गत घोषित किया गया है।
  5. झारखंड सरकार के द्वारा ₹49 करोड़ किसानों के लिए सहायता किया गया है। जिसके माध्यम से लगभग एक लाख से ज्यादा किसानों को आर्थिक रूप से सूखा राहत योजना के माध्यम से सहायता किया गया है।
  6. लगभग एक 1,67,098 झारखंड के देवघर जिले के किसानों को लाभ दिया गया है। इस योजना के अंतर्गत झारखंड के पट्टे किसानों को जो सूखे की प्राकृतिक आपदा से परेशान हैं उनको सरकार की ओर से ₹3500 की सहायता दी जाती है।
  7. कृषि मंत्री द्वारा सदन में बताया गया है कि इस योजना के अंतर्गत 33,63,201 आवेदन किए जा चुके हैं।
  8. जिसके चलते अभी तक 13.66 लाख किसानों को 478 करोड़ 46 लाख रुपए की सहायता धनराशि का भुगतान किया जा चुका है।
  9. मंत्री द्वारा बताया गया की 5.57 लाख किसानों के सत्यापन पूरे हो चुके हैं, और अभी 4.90 लाख किसानों के सत्यापन भेज शेड के माध्यम से किया जा रहे हैं।
  10. प्राकृतिक आपदा से परेशान जिन किसानों की उम्र 18 वर्ष है तो उन्हें मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना के अंतर्गत वित्तीय सहायता दी जाएगी।

यह भी पढ़ें –

Author

  • Vivek kumar

    मेरा नाम विवेक कुमार हैं और मे पिछले 3 वर्षों से सरकारी योजनाओ से जुड़ी जानकारी पर अध्ययन कर आप तक पहुचने का काम करता हूँ यदि आपको मेरे द्वारा लिखी किसी सरकारी योजना से जुड़ी जानकारी चाहिए तो कमेन्ट या ईमेल के माध्यम से बात सकते हैं ।

    View all posts

2 thoughts on “Mukhyamantri Sukha Rahat Yojana के तहत मिलेगा 30 लाख किसानों को लाभ, जानें कैसे करें आवेदन!”

Leave a Comment